फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अगस्त से बरेली से लापता युवक, अंबाला में एटीएम से निकले 24 हजार

विज्ञापन
Youth missing from Bareilly since August 8, 24 thousand came out of ATM in Ambala - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। बरेली रेलवे स्टेशन से आठ अगस्त को अमृतसर के लिए रवाना हुआ राम उदित नौ दिन बाद भी अपनी बहन के पास नहीं पहुंचा। वहीं उसका एटीएम अंबाला में इस्तेमाल किया जा रहा है। 15 अगस्त के दिन ही अलग-अलग ट्रांजेक्शन में एटीएम से अज्ञात ने 24 हजार रुपये निकलवा लिए। परिजनों को आशंका है कि किसी ने राम उदित को संदिग्ध हालात में अगवा कर बंदी बना लिया है। इस मामले का खुलासा अब साइबर क्राइम टीम ही कर सकती है। लेकिन राम उदित के परिजनों को अभी कोई भी एजेंसी मदद नहीं कर रही।
विज्ञापन

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित राम नगर निवासी आरती ने बताया कि वह अमेठी की है और यहां अपने पति बलविंदर यादव के साथ रहती हैं। रोजगार के सिलसिले में भाई राम उदित भी उनके साथ ही रहता था। उन्होंने बताया कि भाई का सात अगस्त को अमेठी में ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट था। वह छह अगस्त को अपना लेपटॉप लेकर अमृतसर से अमेठी के लिए निकला और उन्हें बताया कि वह आठ या नौ जुलाई की रात अमृतसर पहुंच जाएगा, लेकिन 9 दिन हो गए और अभी तक उसका भाई वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि किसी ने उसके भाई को बंदी बनाकर उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया हो। प्राप्त जानकारी अनुसार राम उदित अमेठी रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना होने वाली हावड़ा गाड़ी में सवार हुआ था। उसके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन बरेली तक ही मिली है, इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, लेकिन लेपटॉप चल रहा है। परिजनों ने बताया कि राम उदित का उसकी अपनी पत्नी के साथ साझा बैंक खाता था, लेकिन 15 अगस्त को एटीएम से निकले पैसों के बाद पत्नी ने खाते से बचे हुए पैसे निकलवा लिए हैं। इसकी जानकारी आईपी सिस्टम से परिजनों को मिली है। उधर इस संबंध में प्रभारी जीआरपी अंबाला विलायती राम का कहना है कि अभी ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर परिजन या संबंधित थाना जीआरपी से मदद मांगेगी तो जरूर मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें