अंबाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक आज होगी। 18 अगस्त यानी आज प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक यह बैठक बलदेव नगर अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में होगी। बिजली निगम के एसई बीके बरनवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्युत उपभोक्ता बिजली के बिल, बिजली आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन सहित विद्युत निगम से जुड़ी अन्य सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायतें रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ताओं को फोरम के नाम लिखित शिकायत देनी होगी।