फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Mon, 08 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कोट कछुआ गांव में टाटा ऐस की चपेट में आने से गांव के ही युवक गुरप्रीत की की मौत हो गई। हादसे के समय गांव के दो दोस्त गोगा माड़ी के पास खड़े हुए थे। इस बीच टाटा ऐस ने दोनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में धीरज पाल व गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में ले गए थे, जहां से गुरप्रीत को काफी चोटें लगने के कारण चंडीगढ़ सेक्टर-12 पीजीआई रेफर कर दिया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात टाटा ऐस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल धीरज पाल ने बताया था कि 7 दिसंबर को वह अपने दोस्त गुरप्रीत के साथ गांव के ही गोगा माड़ी किनारे खड़े थे। इतने में टाटा ऐस गाड़ी के चालक ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टाटा ऐस चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें