संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। डीआरएम कार्यालय के निकट रविवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले उगाड़ा निवासी रिंकू का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मृतक के बेटे सोहन की तहरीर पर अज्ञात एक्टिवा चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जबकि अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, इस हादसे में घायल एक्टिवा सवार किशोर आरव की भी चंडीगढ़ पीजीआई में हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि वंश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
पुलिस को दी तहरीर में मृतक के बेटे रोहन ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। पिता रिंकू ट्रक ड्राइवर हैं। 7 दिसंबर को पिता बाइक पर सवार होकर अपने काम से इंडियन ऑयल डिपो अंबाला कैंट गए थे। रात को जब वह उगाड़ा अपने घर लौट रहे थे तो डीआरएम कार्यालय के निकट एक्टिवा सवार दो व्यक्ति ने लापरवाही व बिना हॉर्न दिए सीधी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक व एक्टिवा सवार भी गिरकर चोटिल हो गए थे। पिता की गर्दन पर चोट लगने के कारण अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।