फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला। रोष मार्च बराड़ा नगरपालिका से शुरू होकर बाजारों से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश जताया।
विज्ञापन

रोष मार्च की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने की। इस दौरान एलान किया गया कि महंगाई के खिलाफ ऐसे ही आवाज उठाई जाएगी। प्रदर्शन में आम जनता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अंबाला जिला प्रभारी मुकेश सिरस्वाल, सह प्रभारी रूद्र प्रताप, महासचिव अंकुर मेहता, हलका अध्यक्ष निखिल शर्मा, उधम सिंह व यशदीप सैनी, विक्की बग्गा, नरपत बराड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें