फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्नास्टिक में गोल्ड के लिए खेलेगा अंबाला का योगेश्वर

विज्ञापन
Yogeshwar of Ambala will play for gold in gymnastics - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। विश्व फिगर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के आर्टिस्टिक वर्ग में अंबाला के प्रभु पुरम निवासी योगश्वर सिंह ने अपनी जगह बना ली है। सेना में बतौर हवलदार पद पर तैनात योगेश्वर जापान में होने वाली इस चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएगा। इसके अलावा इस चैंपियनशिप में अंबाला ही अहम भूूमिका रहेगी। इस आर्टिस्टिक वर्ग में देशभर प्रयागराज रेलवे से आशीष कुमार व तेलंगाना की अरुणा बुद्ध का चयन हुआ है वो भी पिछले एक साल से अंबाला में ही प्राइवेट कोच मनोज राणा जोकि इंडिया टीम के कोच रह चुके हैं और अंबाला में खेल विभाग के जिम्नास्टिक कोच परमजीत सिंह व सतपाल छाबड़ा से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सभी की निगाहें इन तीन खिलाड़ियों पर रहेंगी। बता दें कि 18 से 23 अक्तूबर को जापान में यह वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित होगी। अंबाला का योगेश्वर दिल्ली कैंप में सेना की तरफ से प्रशिक्षण ले रहा है। इससे पहले भी अंबाला का योगेश्वर सिंह तीन बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा बन चुका है। बता दें कि 23 वर्षीय योगेश्वर पहले खेल विभाग की ओर से खेलता था और कई बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर चुका है।
13 अक्तूबर को जापान के लिए रवाना होगा योगेश्वर
योगेश्वर भले ही दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहा हो लेकिन अंबाला में उसके चयन के बाद कोच सहित खेल विभाग में खुशी का माहौल है। 13 अक्तूबर को ही योगेश्वर, अरुणा बुद्धा, आशीष सहित देशभर से चयनित हुए 3 अन्य खिलाड़ी भी जापान के लिए रवाना होंगे। बता दें कि योगेश्वर 2018 को आस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ का हिस्सा रह चुका है। इसके अलावा कनाडा में वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखा चुका है जबकि स्कूल समय में भी वर्ल्ड स्कूल गेम्स खेलने के लिए ब्राजील भी गया था।

Yogeshwar of Ambala will play for gold in gymnastics- फोटो : Ambala

Yogeshwar of Ambala will play for gold in gymnastics- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें