फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: याना और डॉ. धर्मवीर ने जीती बैडमिंटन स्पर्धा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जीएमएन कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की स्पर्धा में आठ छात्राओं ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में बीसीए द्वितीय वर्ष की याना ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की सानिया ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की इंदु ने तृतीय स्थान हासिल किया। शिक्षण स्टाफ वर्ग के मुकाबले में डॉ. धर्मवीर ने प्रथम, डॉ. अमित ने द्वितीय और डॉ. कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करते हैं। महाविद्यालय खेल गतिविधियों के लिए सभी को निरंतर प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें