फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के निर्माण की आधार होती हैं महिलाएं... इन्हें कम मत आंकना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ राजनीति में भी महिलाओं का दबदबा है। अंबाला नगर निगम में 10 महिलाएं क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इसमें स्वयं मेयर की कमान भी महिला शक्ति के हाथों में है। इसके अलावा नौ महिला पार्षद अपने-अपने वार्ड के साथ समाज हित में काम कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं के लिए भी राजनीति में आने के रास्ते खोल रही हैं। अमर उजाला टीम ने इन्हीं महिलाओं से बात करते हुए उनके विचारों को जाना ताकि अन्य महिलाएं भी इनसे प्रेरित होते हुए समाज हित में कार्य करें।
विज्ञापन

अपने आप को कम न आंकें
किसी भी महिला को अपने आप को कम नहीं मानना चाहिए। महिला अपने परिवार को संभाल सकती है तो वह समाज को भी संभाल सकती है। इसलिए महिलाओं को भी राजनीति में आकर देश और समाज सेवा के कार्यों में हाथ बढ़ाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
-शक्तिरानी शर्मा, मेयर, नगर निगम अंबाला सिटी।
चुनाव में भागीदारी बढ़ी
महिलाओं को चुनावों में भाग लेने का मौका मिल रहा है। महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण पहले के मुकाबले काफी बढ़ा दिया गया है जो उनके जिए लोगों से जुड़ने का माध्यम है। महिलाओं को राजनीति में आकर अन्य महिलाओं के हित को लेकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

- अर्चना छिब्बर, पार्षद, नगर निगम, सिटी।
समाज को आगे लाने के लिए एक दूसरे का सहयोग सबसे ज्यादा जरूरी है। बिना सहयोग के कुछ भी संभव नहीं है, इसीलिए महिलाओं को आगे आकर समाज हित में काम करने की जरूरत है। हम पार्षद भी अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रही हैं ताकि समाज का हित हो।
- प्रीति सूद, पार्षद, नगर निगम सिटी।
हर क्षेत्र में मिल रहा मौका
महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। अब दौर पूरी तरह से बदल चुका है। महिलाओं को हर क्षेत्र में समान मौका मिल रहा है। उन मौकों का सभी को फायदा उठाते हुए आगे बढ़ना है और समाज हित में काम करना है। यही हमारा और सभी का संकल्प होना चाहिए।
-अमनदीप कौर, पार्षद, नगर निगम, सिटी।
बुराइयों के विरुद्घ कदम उठाएं
नवरात्र पर भी देवी रूप की पूजा की जाती है। हर महिला देवी का रूप है, जिन्होंने बड़े-बड़े राक्षसों का सर्वनाश किया है। इसलिए देवी स्वरूप महिलाओं को भी आगे आकर समाज में फैली बुराइयों के विरुद्घ कदम उठाते हुए उनका नाश करना है ताकि समाज का कल्याण हो।
- मोनिका मल, पार्षद, नगर निगम, अंबाला सिटी।
राजनीति आवाज उठाने का जरिया
समाज में बहुत सी बुराइयां हैं, जिन्हें दूर करने की जिम्मेदारी महिलाओं की है। इन बुराइयों को खत्म करने का एक जरिया राजनीति भी है, क्योंकि जो आवाज हम राजनीति में रहकर उठाते हैं, उसका अलग ही प्रभाव पड़ता है। उसका असर भी बहुत तेजी के साथ होता है।
- मीना ढींगरा, पार्षद, नगर निगम, अंबाला सिटी।
पहला कदम स्वयं उठाएं
देश हित में प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं प्रयास करना पड़ता है। अगर हम किसी के भरोसे बैठे रहेंगे तो कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं, इसलिए महिलाओं को किसी अच्छे काम को करने के लिए पहला कदम स्वयं ही उठाना पड़ेगा। इससे समाज सुधार की एक नई सोच उत्पन्न होगी।
-राणो देवी, पार्षद, नगर निगम, अंबाला सिटी।
विकास में महिलाओं का योगदान अहम
देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। अब वह दौर है, जब महिलाएं घर भी संभाल रही हैं और समाज में भी अपना नाम बना रही हैं। जब कुछ महिलाएं ऐसा कर सकती हैं तो अन्य महिलाएं क्यों नहीं कर सकती। सभी को आगे बढ़कर प्रयास करना चाहिए।
- मेघा गोयल, पार्षद, नगर निगम, अंबाला सिटी।
प्रयास के बिना असंभव
समाज हित में सभी का प्रयास जरूरी है। एक व्यक्ति रास्ता दिखा सकता है, लेकिन सभी के प्रयास के बिना कुछ भी संभव नहीं है। इसलिए सभी महिलाओं को समाज हित में थोड़ा-थोड़ा प्रयास जरूर करना चाहिए, तभी हम समाज में आगे बढ़ सकते हैं और विकास हो सकता है।
विज्ञापन

- राजेंद्र कौर, पार्षद, नगर निगम, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें