अंबाला। करवा चौथ के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मातृशक्ति एवं सेवा विभाग की ओर से अंबाला शहर में सात स्थानों पर मेहंदी शिविर लगाए गए, जिनका 600 से अधिक महिलाओं ने लाभ उठाया।
विहिप सेवा विभाग प्रमुख विजय नारंग व मातृशक्ति संयोजिका डॉ. किरण आंगरा के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य हिंदू संस्कृति व धार्मिक परंपराओं का संरक्षण करना था। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने विहिप की पहल की सराहना की। संवाद