फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला का फोन हैक कर बैंक खाते से निकाले 3.50 लाख रुपये

Sun, 18 Oct 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गूगल पर अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर खोजना कैंट की एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला के मोबाइल में एक एपीके फाइल भेजकर उसे हैक कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने महिला के बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में 3,50,905 रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट के मिलाप नगर, नन्हेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति नागरिक अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत हैं। बीते 7 अक्तूबर को उनकी सास की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए मोगा अस्पताल ले जाना था। अस्पताल में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने के लिए उनके पति ने गूगल पर संपर्क नंबर खोजा।
विज्ञापन

गूगल पर दिखाए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को अस्पताल कर्मी बताया। उसने कहा कि अपॉइंटमेंट के लिए केवल पांच रुपये की फीस लगेगी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजी।
पीड़िता ने बताया कि पहले पति के फोन से और फिर उनके खुद के मोबाइल से पांच रुपये की पेमेंट करने की कोशिश की गई। हालांकि, यह भुगतान असफल रहा।
सास की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वे तुरंत अस्पताल चले गए और इस बात पर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच मोबाइल में डाउनलोड हुई उस एपीके फाइल ने महिला का पूरा फोन हैक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें