मुलाना। दोसड़का- साढ़ौरा मार्ग स्थित धनौरा गांव के पास मंगलवार शाम को एक मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में धनौरा निवासी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आरोपी चालक मौके से मोटरसाइकिल सहित फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रामगढ़ निवासी सतबीर कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम को करीब 6:30 बजे अपने निजी काम से साढ़ौरा से दोसड़का जा रहा था। धनोरा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर आगे पैदल जा रही एक महिला को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद महिला सड़क पर गिर गई और मोटरसाइकिल चालक भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर गया। महिला के सिर समेत कई अन्य कई जगहों पर चोटें आई थी।