फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यूएसए एंबेसी जा रही महिला का चलती ट्रेन से छीना बैग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन नंबर 14012 होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला का चलती ट्रेन से एक युवक ने बैग छीन लिया और चोर रेलवे यार्ड में उतरकर फरार हो गया। घटना सुबह लगभग 4 बजे की है जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन से गंतव्य की तरफ रवाना हो रही थी।
विज्ञापन


गुरादसपुर पंजाब निवासी महिला यात्री राजविंदर कौर ने बताया कि वह दिल्ली में यूएसए एंबेसी आफिस जा रही थीं। उन्हें विदेश जाना था और पासपोर्ट पर वीजा लगवाना था। एक चोर ने उनका पासपोर्ट सहित मोबाइल वाला बैग चोरी कर लिया। इसमें उसके पति और बेटी के भी पासपोर्ट थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई आरंभ कर दी। दोनों मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगा दिया। इस दौरान चोर ने एक मोबाइल बंद कर दिया, लेकिन दूसरा मोबाइल वो बंद नहीं कर पाया। जब उससे मोबाइल पर संपर्क किया गया और उसे पैसों का लालच दिया गया तो वह दोनों मोबाइल देने के लिए राजी हो गया। वो जैसे ही रेलवे स्टेशन के बाहर पुल के नीचे आया तो सादी वर्दी में तैनात जीआरपी कर्मचारियों ने चोर को तुरंत पकड़ लिया। चोर की पहचान बिहार निवासी ओम कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी ने दोनों फोन तो जीआरपी को सौंप दिए हैं, वहीं पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज कहीं फेंक दिए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें