फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई दिल्ली-कटरा के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मां वैष्णो दरबार जाने वाले भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इस कारण ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। उन्हें वेटिंग टिकट के सहारे ही कटरा तक सफर करना पड़ रहा है। इसलिए रेलवे ने नई दिल्ली-कटरा रेल मार्ग पर एक दिवसीय ट्रेन के संचालन का फैसला किया हैै। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने बताया कि ट्रेन नंबर 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल एक्सप्रेस 14 अप्रैल को चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात 11.15 बजे रवाना होकर देर रात्रि 2.35 बजे अंबाला कैंट और सुबह 11.25 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली का संचालन 15 अप्रैल को किया जाएगा। कटरा स्टेशन से ट्रेन शाम 6.10 बजे रवाना होकर देर रात 2.25 बजे अंबाला कैंट और सुबह 6.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में सभी तृतीय एसी के कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें