फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पति से विवाद के बाद 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; देखें VIDEO

Thu, 20 Aug 2026 08:35 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया।
 
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर चढ़ी महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजोखरा थाना क्षेत्र के मंडोर गांव में वीरवार की दोपहर पति से विवाद के बाद पूनम 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसके टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पंजोखरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूनम को समझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला

मंडोर गांव निवासी पूनम का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे कहासुनी के बाद वह गांव के पास स्थित करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक महिला से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए राजी किया।


विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में कराई गई काउंसलिंग

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 3 बजे महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी काउंसलिंग की गई और पूरे मामले की जानकारी ली गई। प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और घरेलू कलह से जुड़ा सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें