फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में बंदी पति को लोवर में छिपाकर हैरोइन देने आई पत्नी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार में बंदी पति को हेरोइन देने आई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला लोवर में छिपाकर हेरोइन देने के लिए लाई थी। चेकिंग होने पर उससे 8 ग्राम 23 मिल मिलीग्राम हेराइन बरामद हुई। महिला के खिलाफ थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां महिला को 2 दिन का रिमांड मंजूर हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना बलदेव नगर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला केंद्रीय कारागार अंबाला में चोरी के मामले में बंदी उसके पति तालिब से मुलाकात करने के लिए आई है। आरोपी महिला पर केंद्रीय कारागार पुलिस को शक हुआ और उन्होंने थाना बलदेव नगर पुलिस को सूचित किया। सूचना के आधार पर थाना बलदेव नगर पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर आरोपी महिला की तलाशी ली तो उससे 8 ग्राम 23 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह यह हेरोइन उसके पति तालिब को देने के लिए आई थी। आरोपी महिला को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें