फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक से गिरकर महिला और गर्भस्थ बच्चे की मौत

विज्ञापन
नारायणगढ़ मुलाना की सीमा के पास बधौली पर जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़-कालपी वाया बधौली रोड पर ई-मैक्स काॅलेज के पास सोमवार मुख्य रोड पर गड्ढे के कारण बाइक से गिरकर विवाहिता और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका की पहचान बधौली गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई। हादसे का कारण बने गड्ढों के विरोध में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बधौली के बाहर मुख्य रोड जाम कर दिया। यहां करीब ढाई घंटे तक रोष जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
आखिर में पीडब्ल्यूडी के जेई ने आकर तीन दिन में मुख्य सड़क को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी है। शव को मुलाना एमएमयू अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले हुई थी शादी
बताया जाता है कि मृतका की शादी कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी रमनदीप के साथ सात अप्रैल 2024 को हुई थी। विवाहिता करीब आठ माह की गर्भवती थी। एक दिन पहले ही वह अपने परिजनों से मिलने के लिए बधौली गांव आई थी। मंगलवार को सुबह पति के साथ बाइक पर बैठकर ससुराल जा रही थी। अभी वह बधौली गांव से निकलने के बाद महज मुलाना की सीमा में कॉलेज के पास ही पहुंची थी कि अचानक मुख्य रोड पर गड्ढा आने के कारण बाइक के पीछे बैठी प्रियंका गिर गई। राहगीर ने मुलाना एमएमयू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान प्रियंका और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गिरने के कारण महिला की बच्चेदानी भी फट गई थी। मृतका का एक छोटा भाई है और पिता भेड़ चराने का काम करते हैं।

पहले भी कई बार गड्ढे बन चुके जानलेवा

ग्रामीणों और मृतका के परिजनों का कहना था कि इस मुख्य रोड पर जगह-जगह गड्ढों के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार इस रोड को बनाने के लिए मांग उठाई जा चुकी है। पीडब्ल्यूडी के साथ भी पत्राचार किया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब इन्हीं गड्ढों के कारण बाइक से गिरकर विवाहिता और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
वर्जन

मृतका के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयानों पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह हादसा मुख्य रोड पर गड्ढे के कारण हुआ है। इसलिए गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा यानी बधौली गांव में जाम लगाया था जो जल्द ही खुल गया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बलकार सिंह, थाना प्रभारी मुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें