फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सभा धूमधाम से मनाएगी नवरात्र महोत्सव

विज्ञापन
अंबाला छावनी के हिल रोड ​स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 84वां नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर सभा की और से मंदिर में तैयारियां शुरु कर दी है।
विज्ञापन

यह नवरात्र महोत्सव छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान सभा के प्रधान प्रो. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि 29 मार्च शनिवार की सुबह पांच बजे मंदिर परिसर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अगले दिन रविवार को सुबह छह बजे मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद मंदिर में रोजाना सुबह साढे़ छह बजे से आठ बजे और रात्रि आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा, पांच अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में सुबह नौ बजे दुर्गा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद महायज्ञ में साढे़ 11 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी, इसे बाद माता का श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही कीर्तन के बाद आरती होगी। इस दौरान कन्याओं का विशेष पूजन किया जाएगा, दोपहर को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में सुबह साढे़ नौ बजे से साढे़ 11 बजे तक रामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ, संकीर्तन और आरती होगी तथा प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद रात्रि को माता की चौकी, कन्या पूजन और आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें