फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 16 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम मशीन से रुपये निकलवा रहे व्यक्ति के पीछे खड़े दो युवकों ने व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 16 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जयपाल सैनी ने बताया कि वह गांव धनकौर का निवासी है। उसकी बेटी कुसुम लता चंडीगढ़ में नौकरी करती है। उसने अपना एटीएम कार्ड उसे दिया हुआ है। वह उसी का इस्तेमाल करते हैं। 6 जनवरी को वह वीटा मिल्क स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए। जैसे ही उन्होंने एटीएम कार्ड मशीन में लगाकर पासवर्ड डाला तो उसके पीछे खड़े दो लड़कों ने उसका पासवर्ड देख लिया। इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था। इतने में उन युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड ले लिया और बदल कर उन्हें दूसरा एटीएम पकड़ा दिया। उसके कुछ देर बाद उनकी बेटी का फोन आया और 6 हजार रुपये निकले की सूचना दी। इसके कुछ देर बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये और निकल गए। इस तरह उन शातिर लड़कों ने उसके खाते से 16 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें