फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 10500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर चौक स्थित एटीएम से रुपये निकलवाने गई महिला का युवकों ने डेबिट कार्ड बदल लिया। युवकों ने महिला के खाते से दस हजार पांच सौ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला की शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर ने बताया कि वह बलदेव नगर की निवासी है। दो अप्रैल को वह बलदेव नगर चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। जब वह एटीएम के अंदर गई तो वहां पर पहले से ही चार लड़के मौजूद थे। जिन्होंनेे उसका डेबिट कार्ड बदल दिया और उसे अपना डेबिट कार्ड देकर चले गए। इसके बाद उन आरोपियों ने उसके खाते से 10 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें