नारायणगढ़ में बीएलओ की बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी व अन्य। प्रवक्ता
- फोटो : फैक्टरी में बन रही पनीर की जांच करती राज्य स्तरीय टीम।
नारायणगढ़। विधानसभा क्षेत्र-03 के सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं चुनाव सुपरवाइजर की एक बैठक शनिवार को एसडीएम कॉम्प्लेक्स स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बैठक मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा एवं उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार तथा एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा ने की, उन्होंने आगामी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र की नवीनतम मतदाता सूची का 2002 की मतदाता सूची से घर-घर जाकर मिलान करें ताकि नए और पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित हो सके।