फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जलभराव का समाधान न होने पर पूजा विहार के लोगों खुद डलवाई मिट्टी

विज्ञापन
पूजा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे डाला जा रहा मलवा। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वार्ड नंबर 12 स्थित पूजा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से प्रोफेसर कॉलोनी, हरबंस काॅलोनी, समता विहार और न्यू काॅलोनी सहित पांच काॅलोनियों के हजारों लोग रोजाना गुजरते हैं। पानी निकासी न होने से पूजा विहार कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने नगर परिषद अंबाला सदर के अधिकारी और पार्षद तक से पानी निकासी की गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क के किनारे अपने रुपयों से मिट्टी डलवाई जिससे कि वह पैदल निकल सकें।
विज्ञापन

समाजसेवी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 17 साल से पूजा विहार काॅलोनी में हर जगह समस्याओं को अंबार लगा हुआ है। सड़क नीची होने के कारण मुख्य सड़क पर जलभराव हो जाता है। इसलिए उन्होंने अपने रुपयों से सड़क के किनारे मिट्टी डलवाई जिससे पैदल निकलने की व्यवस्था हो सके।

अमरजोत का कहना है कि कॉलोनी में सड़कें नहीं हैं और न ही काॅलोनी में नालियां बनी हुईं हैं। इस कारण काॅलोनी में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है जिसके कारण कई दिनों तक पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने बताया कि हल्की बारिश में ही यहां सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाता है, इसके अलावा यहां पर हर समय जलभराव रहता है। इस जलभराव के कारण कई दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ती है।

किरण ने बताया कि कि पूजा विहार काॅलोनी में एंट्री करते समय मुख्य सड़क नीची है इस कारण पानी निकासी नहीं होती है। यहां से कई काॅलोनी के लोगों का आना जाना लगा रहता है।

पूजा विहार में पानी निकासी न होने पर पंप लगवाकर पानी की निकासी करवा दी जाएगी

- राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद अंबाला सदर।

पूजा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे डाला जा रहा मलवा। स्वयं

पूजा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे डाला जा रहा मलवा। स्वयं

पूजा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे डाला जा रहा मलवा। स्वयं

पूजा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे डाला जा रहा मलवा। स्वयं

पूजा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे डाला जा रहा मलवा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें