फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 90 दिनाें तक लंबित मामले सुलझाने के लिए चला अभियान, 700 से अधिक मामले पहुंचे

विज्ञापन
पंजाेखरा गांव में खोला गया सामुदायिक मेडिएशन केंद्र। विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे मेडिएशन फॉर दी नेशन अभियान के तहत लंबित मामलों को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक अभियान के तहत करीब 700 मामले मेडिएशन अभियान के तहत आए हैं। वहीं अन्य लंबित मामले भी मंगवाए जा रहे हैं। 90 दिनों तक इस तरह के मामलों को मंगवाया जाएगा इसके बाद ही इन्हें सुलझाया जाएगा। यह अभियान वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमो को मध्यस्थता केंद्र द्वारा सुलझाने के प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन




अभियान के तहत इन मामलों पर होगी सुनवाई

इस अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद मामले, दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा मामले सेवा मामले आपराधिक मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, विभाग वसूली मामले, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि मामले, अन्य उपयुक्त सिविल मामले, अदालतों द्वारा भेजे जाएंगे जिन लोगों के मुकदमे विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं वे संबंधित अदालत द्वारा अपने मुकदमे समझौता केंद्र में भिजवा सकते हैं।




पंजोखरा में खुला सामुदायिक मेडिएशन केंद्र

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामीण स्तर पर मामलों का निपटारा करवाने के लिए भी सामुदायिक केंद्र खोलें जा रहे हैं। बीते सप्ताह ही पंजोखरा गांव में मेडिएशन केंद्र खोला गया है, जिसके लिए मेडियेटर भी नियुक्त किए गए हैं इससे ग्रामीण स्तर पर भी मामलों को निपटारा किया जा सकेगा, जिससे लोगों का समय भी बचेगा और जल्दी फैसले हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें