फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेबसाइट हैंग, दोपहर बाद निकले युवाओं के नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डी ग्रुप की परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए शनिवार को दूसरे दिन युवाओं की मेडिकल जांच हुई। शुक्रवार को अभ्यर्थियों के पास नियुक्ति पत्र नहीं थे। इसके चलते किसी भी अभ्यर्थी का मेडिकल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एचएसएससी की ओर से शुक्रवार रात को नियुक्ति पत्रों के लिए लिंक जारी हुए थे। इसके बाद युवाओं ने अपने नियुक्ति पत्र निकाले और मेडिकल करवाने के लिए अंबाला सीएमओ कार्यालय पहुंचे।शनिवार को मेडिकल करवाने आए कुछ अभ्यार्थियों के पास ओटीपी नहीं आ रहे थे।
इसके कारण उन्हें अपने नियुक्ति पत्र मिलने में परेशानी बनी रही। दिन भर अभ्यर्थी इस जोड़ तोड़ में जुटे रहे कि किसी प्रकार से उनके नियुक्ति पत्र निकल जाए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से डी ग्रुप के 80 अभ्यार्थियों और पुलिस के 130 अभ्यार्थियों के 10 मार्च तक मेडिकल होने हैं। इसके लिए विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों की छुट्टी के दिन भी डयूटी भी लगाई है।
विज्ञापन

दोपहर बाद निकला नियुक्ति पत्र
अंबाला छावनी से आए प्रीतम सिंह ने बताया कि उसने डी ग्रुप की परीक्षा पास कि थी। शनिवार सुबह नौ बजे से ही वह अपना नियुक्ति पत्र निकालने में जुटा रहा। लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद दोपहर को उसका नियुक्ति पत्र मिला। लेकिन तब तक स्वास्थ्य कर्मियों की डयूटी का समय पूरा हो गया था। इसके चलते वह वापिस घर चला गया। उसे मेडिकल के लिए रविवार को बुलाया गया है।
वेबसाइट हैंग होने से हुई परेशानी
अंबाला शहर के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह भी अपना मेडिकल करवाने आया था। लेकिन उसके पास भी वेबसाइट से ओटीपी नहीं आया। उसके बिना आज उसका मेडिकल नहीं हो पाया। राहुल ने कहा कि वह भी अब रविवार को अपना मेडिकल करवाएगा।
पहले थे फौजी अब डी ग्रुप में करेंगे नौकरी
अंबाला छावनी के रहने वाले मोहन लाल ने बताया कि वह पहले फौज में नौकरी कर चुका है और अब उसने डी ग्रुप की परीक्षा पास की है। इसी के चलते शनिवार को वह सीएमओ कार्यालय में मेडिकल करवाने के लिए आया था। लेकिन बिना ओटीपी के उसका भी नियुक्ति पत्र दोपहर बाद निकला। इसके बाद उसने अपना मेडिकल करवाया।
वर्जन
विभाग की ओर से मेडिकल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों की डयूटी लगाई गई है। शुक्रवार को किसी भी अभ्यर्थी का मेडिकल नहीं हुआ था। शनिवार को पुलिस के और डी ग्रुप के 100 से अधिक अभ्यार्थियों के मेडिकल करवए गए है।
विज्ञापन

-डॉ. हितार्थ, एमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें