फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छाएंगे बादल, मौसम में फिर बढ़ेगी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत पहुंचाई वहीं मौसम रविवार को फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बादल छाए रहेंगे और बारिश होने का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। शनिवार को दिन का तापमान 18 और रात का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं आने वाले सप्ताह में मौसम ठंडा रहेगा। बादलों के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया जा रहा है। शनिवार को मौसम में बदलाव के कारण सुबह धुंध रही और इस कारण छावनी रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन भी 20 मिनट से लेकर 2 घंटे की देरी से चली। धुंध की वजह से छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 9 लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई।
ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रसे 30 मिनट, 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर एक्सप्रेस 1.15 घंटे, 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 14616 अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस 10 मिनट, 14649 सरयु-यमुना जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 2 घंटे, 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 20 मिनट, 12379 सियालदाह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 घंटे, 12751 नांदेढ़-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 1 घंटा लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें