फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मौसम बदला, दो दिन और बारिश की संभावना

विज्ञापन
अंबाला में  रूक रूक कर हो रही बरसात के दौरान सड़क के गुजरता साइकिल सवार। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक रूक-रूककर बारिश हुई। बारिश होने से दिनभर लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर तक तो बूंदाबांदी हुई, इसके बाद शाम पांच बजे तक लगातार हल्की बारिश होती रही। जिससे दोबारा ठंड बढ़ गई। गुरुवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा भी थी।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए आवाजाही में विद्यार्थियों को परेशानी रही। बारिश होने से कई जगहों पर सड़क टूटी होने से हल्का जलभराव भी हो गया।
बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 9.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से शाम तक 1.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भी बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस बार फरवरी माह में ज्यादा ठंड नहीं रही। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहे हैं।

अंबाला में  रूक रूक कर हो रही बरसात के दौरान सड़क के गुजरता साइकिल सवार। संवाद

अंबाला में  रूक रूक कर हो रही बरसात के दौरान सड़क के गुजरता साइकिल सवार। संवाद

अंबाला में  रूक रूक कर हो रही बरसात के दौरान सड़क के गुजरता साइकिल सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें