फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। हवाएं इतनी तेज थी कि कई जगहों पर दुकानों के बैनर तक उड़ गए। वहीं इस कारण बिजली पूरी तरह से बाधित हो गई। कई क्षेत्रों में रात 1 बजे गई बिजली दोपहर 12 बजे आई, इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रात को हुई बारिश के कारण कई जगहों पर जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई। ऐसे में सुबह तक भी पानी गलियों से नहीं उतरा और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह भी 18.4 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश हो सकती है। परंतु उसके बाद सूरज देवता एक बार फिर अपनी तपिश से कहर बरपाएंगे।
विज्ञापन

मानसून से पहली हुई झमाझम बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। थोड़ी सी बारिश में ही सर्विस लेन पर पानी जमा हो गया। ऐसे हालात केवल सर्विस लेन के नहीं बल्कि छावनी और शहर के भी रहे। जहां पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों के पास रह रहे लोगों का कहना है कि अभी तो थोड़ी ही बारिश हुई थी, तब यह स्थिति पैैदा हो गई है। अगर ज्यादा बारिश होती है तो जलभराव सभी के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन जाएगी।
रात करीब एक बजे गुल ही बिजली कई क्षेत्रों में तो दोपहर बाहर 12 तक भी नहीं आई। खासकर शहर के वेस्ट जोन में पढ़ने वाली कॉलोनियों के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान सुबह के समय जिन लोगों के घरों में पानी आता है वह भी पानी तक नहीं भर सके। इसके अलावा सुबह के होने वाले कामों को लेकर भी लोग परेशान रहे। क्योंकि रात भर बिजली न होने के कारण लोगों के इन्वर्टर की बैटरी तक खत्म हो गई। जिस कारण आमजन को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें