फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहाड़ाें पर अत्यधिक बारिश से टांगरी और मारकंडा का बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पहाड़ों पर काफी बारिश हुई है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में मारकंडा व टांगरी नदी में अत्यधिक पानी आने की संभावना है। इसका अलर्ट देर शाम को सिंचाई विभाग ने जारी कर दिया था, इसके साथ ही पुलिस विभाग से मारकंडा और टांगरी नदी के समीप के इलाकों में मुनादी भी करा दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग ने रात्रि को ही दोनों नदियों के पास टीम को लगा दिया था, जिससे कि पहाड़ों पर बारिश के बाद कितना पानी आएगा जिसका अंदाजा लगाया जा सके। टांगरी और मारकंडा नदी में नारायणगढ़ और अंबाला कैंट क्षेत्र में सिंचाई विभाग की विशेष नजर है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह अनुमान नहीं लग सका कि दोनों नदियों का कितना जलस्तर बढ़ा है। सिंचाई विभाग के एसई मनीष भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि को टांगरी और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है। इसका असर भी देखने को मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें