फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के छावनी में एमजी मोटर कंपनी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बाइक सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घसीटपुर गांव निवासी अमरजीत सिंह (36) वीईएम इंडस्ट्रीज में बतौर चौकीदार नौकरी करते थे। मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे वे खुड्डा से खाना खाकर अपनी साइकिल पर कंपनी लौट रहे थे। उनके पीछे-पीछे उनके भतीजे सुनील कुमार पैदल चल रहे थे। जैसे ही वे एमजी मोटर कंपनी के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही एक सिल्वर रंग की मोटरसाइकिल के चालक ने अमरजीत सिंह की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमरजीत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी बाइक चालक भी गिर गया। पूछने पर आरोपी ने अपनी पहचान सपेड़ा निवासी मोहित कुमार के रूप में बताई। हालांकि, मौके पर भीड़ इकट्ठा होते ही देख आरोपी बाइक समेत फरार हो गया। परिजनों व राहगीरों ने तुरंत घायल अमरजीत सिंह को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें