फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहेगुरु जी का खालसा... से गूंज उठी ट्विन सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव पर जिले से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पानीपत में हुए राज्यस्तरीय विशाल समागम में शिरकत की। प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई बसों के माध्यम से श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से रवाना हुए।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को पानीपत जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थी। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बसों में पेयजल के साथ-साथ फ्रूट की भी व्यवस्था की गई थी। गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा भी संगत के लिए व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालु बसों में सवार होकर बोले सो निहाल, सतश्री अकाल और वाहेगुरु जी का खालसा-वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारों के साथ पानीपत रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें