बराड़ा के फोक्सा गांव में जोहड़ की निशानदेही के दौरान विरोध कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
बराड़ा। क्षेत्र के फोक्सा गांव में शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने जोहड़ की जमीन पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती करते हुए निशानदेही की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कुछ लोगों की ओर से विरोध जताए जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई पूरी कराई।
गांव निवासी बोधराज ने इस संबंध में बीडीपीओ कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री तक लिखित शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि गांव के तीन प्रमुख जोहड़ों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के निर्देश पर पंचायत विभाग की कानूनगो सोनिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया तो इसकी सूचना बराड़ा थाना प्रभारी रामकरण को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया। इसके बाद कानूनगो सोनिया ने बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बराड़ा के फोक्सा गांव में जोहड़ की निशानदेही के दौरान विरोध कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।