फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निहंगों और भीड़ ने किया गुरसिमरन सिंह पर हमला, बेेटे सहित तीन घायल

Sat, 08 Aug 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब के बाहर बाजार में टक्कर लगने के बाद उग्र लोग कार पर तोड़फोड़ करते हुए: सोशल मी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में माथा टेकने जा रहे इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर निहंगों और भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। गुरुद्वारा साहिब के बाहर शुक्रवार दोपहर को हुए इस हमले में गुरसिमरन, उनका बेटा भवजोत सिंह और अंबाला पुलिस के तीन जवान भी चोटिल हो गए। उनकी वाई प्लस सिक्योरिटी में शामिल जवानों के साथ भी हाथापाई हुई। गुरसिमरन सिंह मंड का आरोप है कि गुरुद्वारा साहिब में जाने पर निहंगों ने रोका व डंडों व तेजधार हथियारों से किया हमला किया। वह मौके से भागने लगे तो उग्र भीड़ ने भी उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उधर, गुरुद्वारा कमेटी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि लापरवाही से गाड़ी चलाने पर कई संगत चोटिल हुई। उन्होंने घटना की गहरी चिंता जताई। पंजोखरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है व प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुद्वारा साहिब में जाने को लेकर उपजे विवाद में गुरसिमरन सिंह मंंड के बचाव में तीन पुलिस मुलाजिम सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, सीआईडी सब इंस्पेक्टर राकेश, एएसआई चरणा सिंह भी चोटिल हो गए। उधर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य गुरतेज सिंह का आरोप है कि लापरवाही से वाहन चलाने पर गुरुद्वारा साहिब में आने वाली कई संगत चोटिल हो गई और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।
इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें युवक कार के ऊपर खड़े होकर गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे हैं। एक्टिवा भी टूटने पर एक व्यक्ति घायल हो गया है। मारपीट की सूचना के बाद डीएसपी जगबीर, डीएसपी हितेश व थाना प्रभारी धर्मवीर गुरुद्वारे में पहुंचे।
विज्ञापन

उनके साथ नहीं थी स्थानीय थाने की पुलिस, तभी हुआ हमला
घायल लुधियाना के पक्खोवाल रोड निवासी गुरसिमरन सिंह मंड का आरोप है कि वह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर माथा टेकने के लिए आए थे। उनके साथ बेटा भवजोत सिंह व वाई प्लस सिक्योरिटी के तहत मिले पांच जवान थे। इनमें दो सीआरपीएफ के भी थे। उन्हें पहले भी धमकियां मिली चुकी है। शुक्रवार को आने से पहले लोकल थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई सिक्योरिटी नहीं मिली थी। वह अपनी गाड़ी में ही गुरुद्वारा साहिब के गेट पर पहुंचे तो उन्हें खालिस्तानी गतिविधियों का विरोध करने पर भीतर जाने से रोक दिया। पहले तो जमकर बहस हुई। आरोप लगाया कि बाद में निहंगों ने हमला कर दिया। उन्होंने जबरन कान पकड़कर माफी मंगवाने व देश विरोध नारे लगवाकर वीडियो बनाने के भी आरोप लगाए।
गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य बोले कि मंड सार्वजनिक रूप से मांगें माफी
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार गुरतेज सिंह ने श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं में हुई घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि गुरसिमरन सिंह मंड के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के दौरान कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण संगत के कई श्रद्धालु घायल हुए। उन्होंने कहा कि संगत ने उनसे समस्त सिख पंथ से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की। पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने की भी अपील की है।
गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाते समय कुछ विवाद हुआ था। गुरसिमरन सिंह मंड के आने की उनको कोई सूचना नहीं थी। उनके अलावा अंबाला पुलिस के तीन जवान उन्हें बचाते समय भी चोटिल हुए है। बताया जाता है कि गाड़ी भगाते समय कुछ लोग भी घायल हुए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला

-

गुरुद्वारा साहिब के बाहर बाजार में टक्कर लगने के बाद उग्र लोग कार पर तोड़फोड़ करते हुए: सोशल मी

गुरुद्वारा साहिब के बाहर बाजार में टक्कर लगने के बाद उग्र लोग कार पर तोड़फोड़ करते हुए: सोशल मी

गुरुद्वारा साहिब के बाहर बाजार में टक्कर लगने के बाद उग्र लोग कार पर तोड़फोड़ करते हुए: सोशल मी

गुरुद्वारा साहिब के बाहर बाजार में टक्कर लगने के बाद उग्र लोग कार पर तोड़फोड़ करते हुए: सोशल मी

गुरुद्वारा साहिब के बाहर बाजार में टक्कर लगने के बाद उग्र लोग कार पर तोड़फोड़ करते हुए: सोशल मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें