फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: मंत्री अनिल विज का 'आप' पर हमला, बोले- हारा हुआ व्यक्ति करता है ऐसे काम

Fri, 24 Mar 2023 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

दिल्ली में दुष्प्रचार के पोस्टरों से भरी एक वैन को पुलिस ने पकड़ा था जोकि आम आदमी पार्टी के कार्यालय से निकली थी। इस मामले में केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा पर वॉटर सेस लगाने के मामले में विज ने कहा कि यह बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।
विज्ञापन
Anil vij
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार के पोस्टरों से भरी वैन आम आदमी पार्टी के दफ्तर से पकड़े जाने के मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हारा हुआ व्यक्ति ही इस प्रकार के काम करता है। विज छावनी में एक कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


हरियाणा पर वॉटर सेस लगाने के मामले में विज ने कहा
आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अब न तो इन्हें देश में कोई सुनने वाला है और न ही कहीं कामयाबी मिल रही है। उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश व अन्य जगहों पर यह हार का सामना कर चुके हैं और अब इनका काम तमाम है।

गौरतलब है कि गत दिनों दिल्ली में दुष्प्रचार के पोस्टरों से भरी एक वैन को पुलिस ने पकड़ा था जोकि आम आदमी पार्टी के कार्यालय से निकली थी। इस मामले में केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा पर वॉटर सेस लगाने के मामले में विज ने कहा कि यह बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वॉटर सेस क्यों भाई, हमें हमारे हिस्से का पानी मिल रहा है, यह कौन होते हैं वॉटर सेस लगाने वाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें