फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खराब फसल के मुआवजे के लिए 2700 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। मुआवजे की मांग को लेकर 2700 के करीब किसानों ने आवेदन किया है। छुट्टी होने के बावजूद कृषि सदन में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क खोला गया। जहां सैकड़ों किसानों ने शिकायतें दी। इसके अलावा सरकार की ओर से किसानों की सुविधा के लिए खोला गया पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्योरा में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी अंबाला के 236 गांव के 1329 किसानों ने आवेदन किया है। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से गिरदावरी का कार्य किया जाएगा। बता दें कि अभी क्षतिपूर्ति के तहत 8 हजार 261 हैक्टेयर की फसल खराब होने के बारे में कहा जा रहा है। वहीं इतनी ही फसल उन किसानों की भी खराब हुई है जो प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत पंजीकृत है।
विज्ञापन

अभी किसानों की परेशानी कम नहीं हुई है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। अगर इसी तरह की बारिश दोबारा से होती है तो जिन किसानों की फसल थोड़ी बहुत बची हुई है उस पर खतरा हो सकता है।

अभी तक बीमा योजना का लाभ लेने वाले 1500 से अधिक किसानों की शिकायतें पहुंच चुकी हैं। वहीं क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी किसान फसल खराबे के बारे में डाटा अपलोड कर रहे हैं। इसके लिए शिकायत लेने का कार्य जारी रहा है। आगे जैसे भी आदेश आएंगे उसी के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसविंद्र, उप निदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें