फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कटरा-श्रीनगर के बीच चलेगी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कटरा से कश्मीर के बीच चलने वाली 8 कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस देशभर में चलने वाली अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस से अलग होगी। इसे अत्यधिक ठंड यानी -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में आसानी से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये जानकारी उत्तर रेलवे के सहायक प्रवक्ता कुलतार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रियों और लोको पायलटों को आरामदायक माहौल सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में आधुनिक हीटिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा लोको केबिन में फॉगिंग या बर्फ के जमने से बचाव के लिए गर्म विंडशील्ड की सुविधा रखी गई है ताकि अत्यधिक तापमान में स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित होती रहे। इसके अलावा ट्रेन में पानी को जमने से रोकने के लिए प्लंबिंग और बायो-टॉयलेट में हीटिंग व्यवस्था की गई है ताकि ठंड के मौसम में जरूरी व्यवस्थाएं और सुविधाएं बदस्तूर जारी रहें।
रेलवे ने 111 किमी लंबे कटरा-बनिहाल रेल खंड पर ट्रेन का अंतिम निरीक्षण शुरु कर दिया है। निरीक्षण की सफलता के बाद जल्द ही कटरा और श्रीनगर के बीच जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कर दिया जाएगा। इस रेल खंड पर आठ कोच वाली विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा जोकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी ट्रेन के लोको पायलटों को बेहतर दृश्य प्रदान करने के लिए एंटी-फ्रीजिंग सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें