फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर से चांदी के गहने, टीवी और नकदी चोरी

Fri, 10 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के शास्त्री नगर में चोरों ने एक माह से बंद पड़े रणजीत कौर के मकान से चांदी के जेवर, टीवी व पांच हजार रुपये और तार चोरी कर ले गए। महिला पंचकूला से घर लौटी तो उसे चोरी का पता चला।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी रणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित है। पिछले तीन साल से उसका उपचार पंचकूला में चल रहा है। वह 20 नवंबर को दवाई लेने के लिए अस्पताल गई थी। तबीयत खराब होने पर वह अपनी छोटी बहन कर्नल इंद्रजीत के पास पंचकूला में ही रह रही थी। 8 जनवरी को वह घर आई तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से बिजली की तारें, ऑटो कट के बटन, अलमारी से दस्तावेज, पांच हजार रुपये, टीवी, पीतल के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें