फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर चिल्लाई मोमिना, मुस्लिम हूं कोई आतंकी नहीं

Tue, 01 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में धुत होकर हंगामा व ड्रामा करने वाली उज्बेकिस्तानी युवती मोमिना सोमवार को अंबाला सेंट्रल जेल पहुंच गई है। पड़ाव पुलिस ने सोमवार को विदेशी युवती को अदालत में अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 7 सितंबर को होगी। उज्बेकिस्तानी युवती ने पुलिस पर अपनी जमकर खीझ उतारी। युवती एक बार फिर से पुलिस पर झल्लाकर चिल्ला उठी। दरअसल, पड़ाव पुलिस युवती के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मशक्कत कर रही थी। लेकिन विदेशी युवती न तो पुलिस की बात समझ पा रही थी और न ही पड़ाव पुलिस के कर्मी। इसी कशमकश में उलझने बढ़ती जा रही थी। तभी अचानक विदेशी युवती पूरी तरह तैश में आ गई और उसने पुलिस के सामने जोर से अंग्रेजी में चिल्लाते हुए कहा कि 'मैं मुस्लिम हूं, कोई आतंकी नहीं...उसे बिना वजह तंग न किया जाए और उसे दिल्ली छोड़ दिया जाए।एक बार तो पड़ाव थाना पुलिस कर्मी शांत रह गए, मगर बाद में विदेशी युवती को शांत कर लिया गया। पड़ाव पुलिस ने युवती के खिलाफ रविवार को ही फोरेन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को अदालत के समक्ष पड़ाव पुलिस ने विदेशी युवती द्वारा किए नशे की हालत में किए गए बर्ताव के बारे अवगत करवाया। इस पर अदालत ने विदेशी युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

ब्वॉय फ्रेंड के झगड़े से खफा थी, इसलिए पी शराबपड़ाव पुलिस लगातार मोमिना से पूछताछ कर उसे खंगालती रही कि वे आखिरकार दिल्ली से अंबाला कैसे पहुंची। आखिरकार मोमिना ने अपना मुंह खोला और पुलिस को बताया कि वे दिल्ली में थी। उसका एक ब्वॉय फ्रेंड भी है। उसकी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। तभी अचानक मोबाइल पर ही उसकी उसके ब्वॉय फ्रेंड से जबरदस्त झगड़ा हो गया।जिसके बाद उसने मोबाइल काट दिया और उसे प्रेमी से झगड़े के बाद इतना ज्यादा गुस्सा आया कि वे पहले तो दिल्ली के एक बार में गई और उसने वहां खूब शराब पी। उसके बाद वे नशे की हालत में बार से बाहर निकली। लेकिन उसे ये नहीं मालूम चला कि वे अंबाला तक कैसे पहुंच गई? उसने पुलिस को बताया कि वे कोई संदिग्ध लड़की नहीं है, इसलिए क्यों बार-बार उसकी वीडियो बनाई जा रही है? खैर, पुलिस अब उज्बेकिस्तानी अंबैसी की मदद से मोमिना की सच्चाई जानना चाहती है।
मोमिना को जनरल बैरक में रखा, नहीं की किसी से बातरविवार को इस उज्बेकिस्तानी युवती ने नशे की हालत में खूब हंगामा व ड्रामा किया था। शायद नशा उसके सिर चढ़कर बोल रहा था, इसलिए उसने पहले तो हाइवे और फिर कैंट सिविल अस्पताल में हंगामा किया। लेकिन सोमवार को जब उसे अदालत में पेश कर जेल ले जाया जा रहा था, तो वे शांत थी। उसने अपनी जमानत याचिका भी अप्लाई नहीं की। अंबाला सेंट्रल जेल में जब उसे छोड़ा गया तो वहां भी उसने चुपचाप जेल औपचारिकताओं को पूरा किया और फिर वे चुपचाप जेल वार्डर के साथ महिलाओं के जनरल बैरक में चली गई। बैरक में मौजूद अन्य महिला बंदियों ने उससे बात करनी की कोशिश की, लेकिन भाषा प्राब्लम की वजह से विदेशी युवती ने किसी का कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप बैरक में गुमसुम बैठी रही।
विज्ञापन

उज्बेकिस्तानी युवती के बारे में एंबेसी से संपर्क किया है। युवती शराब के नशे में थी, फिलहाल उसे अंबाला सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।-सीमा, एसएचओ, थाना पड़ाव, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें