फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उत्तराखंड के स्टोन क्रशर के कारोबारी का अपहरण, पिस्तौल की नोंक पर सादे कागजों पर करवाए हस्ताक्षर

Fri, 23 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तराखंड के स्टोन क्रशर कारोबारी का अंबाला सिटी के कालका चौक पर अपहरण करने व जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह आरोप कारोबारी रुद्रपुर निवासी गौरव ने अपने स्टोन क्रशर में ही पार्टनर व उसके बदमाशों पर लगाए है। बताया कि 19 जनवरी को पार्टनरशिप सेटलमेंट के लिए बुलाया था। पिस्तौल की नोंक पर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के बाद कार में डालकर पंजाब के समाना ले गए थे। पीड़ित के परिजनों का दबाव बढ़ता देखकर राजपुरा के पास ही घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। पीड़ित द्वारा हरियाणा के डीजीपी को ईमेल भेजने के बाद पुलिस हरकत में आई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने गौरव की तहरीर पर पटियाला निवासी राकेश कुमार, विनीत अरोड़ा, लविश अरोड़ा, अनीष गोयल, भाविक, जोनी व अन्य पर गैर कानूनी सभा की धारा-190 और अपहरण सहित पांच धाराओं के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कनपटी पर तान दी थी पिस्तौल, बिना पड़े कागजों पर करवाए हस्ताक्षर
पीड़ित रुद्रपुर निवासी गौरव ने बताया कि आरोपियों के साथ क्रशर की पार्टनरशिप है। 19 जनवरी को आरोपी विनीत अरोड़ा ने उसे सैटलमेंट एग्रीमेंट के लिए अंबाला बुलाया था। 20 जनवरी की शाम करीब 5:15 बजे गौरव अपने साथी संदीप के साथ नई थार गाड़ी में अंबाला के कालका चौक पहुंचा था। पहले से मौजूद आरोपी राकेश कुमार, विनीत अरोड़ा, जोनी अपनी गाड़ियों के साथ तैयार थे, उनके पीछे तीन अन्य गाड़ियां भी आकर रुक गईं, जिनमें अन्य बदमाश भी हथियारों से लैस थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी में बैठने के बाद बिना पढ़े कुछ कागजों पर साइन करने का दबाव बनाया। मना किया तो विनीत ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी व जान से मारने की धमकी देकर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए, इसके बाद आरोपियों ने गौरव और उसके साथी संदीप को गाड़ी से बाहर खींच लिया व डंडे-बिंडों व तलवारों से हमला कर दिया।

गाड़ी में डालकर ले गए थे पंजाब के समाना

पीड़ित गौरव ने आरोप लगाया कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जबरन अपनी गाड़ी में डालकर पंजाब के समाना की ओर ले गए। इसी बीच उसका साथी संदीप जान बचाकर भागने में सफल रहा। रास्ते में आरोपियों ने उसकी नई थार गाड़ी की चाबियां, मोबाइल फोन व पासपोर्ट भी छीन लिया। जब भाई साहिल ने आरोपियों को फोन कर छोड़ने के लिए बोला पैसों की डिमांड की व पिता को बुलाने के लिए कहा, उसके साथ भी मारपीट की। दबाव बढ़ता देखकर आरोपी घायल अवस्था में राजपुरा के पास छोड़कर भाग गए थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी गाड़ी में रखे 1.60 लाख रुपये नकद, पर्स के 8 हजार रुपये व असली पासपोर्ट संग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें