फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डैहर-अम्बली मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगाधरी के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जगतार सिंह निवासी गांव हड़ौली जिला यमुनानगर ने बताया कहा है कि आठ जून की बाद दोपहर वह मोटरसाइकिल पर अपने मित्र कुलजीत सिंह निवासी गांव हड़ौली के साथ आ रहा था।
विज्ञापन

डैहर-अम्बली मोड़ पर अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। वहां ज्यादा चोटें होने के कारण उन्हें अंबाला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जगतार के अनुसार, वे जगाधरी के एक निजी अस्पताल में दाखिल हो गए। पुलिस ने जगतार के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें