फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो युवकों महिला का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 58 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो शातिर युवकों ने मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में महिला का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिए। सिटी की मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक एटीएम में दाखिल होते हैं। सिटी की जंडली निवासी रेशमा देवी को बातों में उलझाने के बाद डेबिट कार्ड बदल देते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित रेशमा देवी ने बताया कि वह शहर में ही प्राइवेट नौकरी करती है। वह बेटे के दोस्त की शादी में जाने के लिए शगुन के लिए पांच सौ रुपये निकलवाने के लिए गई थी। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के दौरान दो युवकों ने उसे मदद के बहाने उलझा लिया। इस बीच उन्होंने कार्ड बदल लिया और उसे भनक तक नहीं लगी। पैसे न निकलने पर वह शादी में चली गई थी। महज पांच मिनट बाद ही बेटी के मोबाइल पर 10 -10 हजार करके 58 हजार रुपये खाते से निकल लिए। संबंधित बैंक में गए तो पता चला कि दोनों शातिर चोरों ने कुछ ही दूरी पर स्थित विकास विहार के आईडीबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकाले हैं। इस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों ही आरोपी पैसे निकालते दिख रहे हैं। आरोपियों ने खाते में महज 500 रुपये ही छोड़े है।
विज्ञापन



महिला की शिकायत मिलने के बाद बैंक से एटीएम की फुटेज ले ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
एएसआई रघुबीर, प्रभारी, मॉडल टाउन चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें