अंबाला। पटना में आयोजित अंडर-19 स्कूल नेशनल गेम्स के अंतिम दिन अंबाला के खिलाड़ी मयंक ने तलवारबाजी में कांस्य पदक हासिल किया है। ये प्रतियोगिता 10 से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। अंबाला से इस गेम्स में दो खिलाड़ी ने भाग लिया था। इसमें छावनी के पूजा विहार निवासी प्रभसिमर ने टीम इवेंट में कांस्य और एकल में रजत पदक हासिल किया था।
तलवारबाजी के कोच विकास ने बताया कि बब्याल निवासी 17 वर्षीय मयंक अंबाला छावनी के फारुखा खालसा स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। 2024 में न्यूजीलैंड में आयोजित वर्ल्ड कप में प्रतिभागी रहा था। मयंक 2018 से फेंसिंग का प्रशिक्षण ले रहा था लेकिन एक साल पहले ही अंबाला छावनी के डीएवी रिवरसाइड स्कूल में चल रही खेल विभाग की फेंसिंग अकादमी में शामिल हुआ था। अंबाला लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का खेल विभाग की तरफ से स्वागत होगा।