फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में दो बंदियों ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। केंद्रीय कारागार अंबाला में सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में बंदियों ने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जेल चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार देकर उन्हें अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया। वहां हालत में सुधार होने के बाद उन्हें दोबारा से केंद्रीय कारागार लाया गया। पुलिस ने दोनों बंदियों के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास यानी धारा-309 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में कर्मजीत सिंह निवासी शहीद बाबू लाभसिंह नगर जालंधर (पंजाब) द्वारा अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। सुरेशपाल, उप सहायक अधीक्षक केंद्रीय कारागार अंबाला ने बताया कि 18 अप्रैल 2022 को सायं लगभग 06 बजे ब्लॉक नंबर 07 के इंचार्ज द्वारा रिपोर्ट किया गया कि हवालाती कर्मजीत सिंह ने किसी नुकीली चीज से अपने बाजू को चोटिल कर लिया है। दूसरे मामले में इंद्रजीत निवासी कृष्ण कालोनी सिविल लाइन पटियाला (पंजाब) द्वारा नुकीली चीज से दोनों हाथों की नसों को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जेल अधीक्षक लखबीर बराड़ ने बताया कि दोनों बंदियों की हालत स्थिर है। फिलहाल नस काटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। काउंसिलिंग कर कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें