फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक्टिवा सवार दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छज्जु माजरा गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक्टिवा सवार दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेपाल निवासी शिव लाल माझी उर्फ शिव नारायण (42) व नवीन (20) के रूप में हुई। पुलिस ने सिटी के नागरिक अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पंजोखरा थाना पुलिस ने पंजाब के सेक्टर-71 निवासी सौरव अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सौरव ने बताया कि उनका जटवाड गांव के पास पोल्ट्री फार्म है। फार्म पर नेपाल निवासी शिव लाल माझी उर्फ शिव नारायण व नवीन अपने परिवार के साथ रहते थे। 30 सितंबर की रात को बस अड्डे के पास से दोनों एक्टिवा पर सामान लेकर घर आ रहे थे। जैसे ही छज्जु माजरा के निकट पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों की मौत हो गई। सौरव अग्रवाल ने बताया कि शिव लाल माझी उर्फ शिव नारायण पिछले 10 साल से उनके फार्म में काम कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें