फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैंककर्मी बन ठगी करने वाले दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यूपी के उन्नाव निवासी ओम नारायण और फतेहपुर निवासी अक्षय प्रताप शामिल हैं। ठगी गई 1 लाख 35 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली है। पुलिस पहले ही एक आरोपी को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को भानोखेड़ी गांव निवासी दलजीत सिंह ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि एक ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर फोन पर संपर्क किया और बातों में उलझाकर ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते से 1 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें