फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए मिले कोरोना के केस, 13 हुए एक्टिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीन दिन से कोरोना के मामले आ रहे हैं। शनिवार को भी जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 127 हो गई है। वहीं लगातार कोरोना के नए मामले मिलने के कारण अब जिले में सक्रिय केस भी बढ़कर 13 हो गए हैं। जिले की बात करें तो अब तक कोरोना के कारण 509 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अभी तक 29 हजार 605 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 6 लाख 6 हजार 287 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 5 लाख 27 हजार 403 सैंपल आरटीपीसीआर तो 78 हजार 884 एंटिजन किट से लिए गए हैं। इसमें शनिवार को लिए गए 871 सैंपल भी शामिल है। जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। एक्टिव मरीजों में से तीन मरीज इस समय अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कुल 2 हजार 807 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 उम्र में 813 को पहली डोज तो 941 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 उम्र में 364 को पहली तो 541 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 से अधिक उम्र में 53 को पहली तो 95 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 11 लाख 45 हजार 125 कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 7 लाख 51 हजार 784 को़ पहली डोज तो 3 लाख 93 हजार 341 को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने सभी को पूरी तरह सतर्क रहते हुए कोरोना नियमावली का पालन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें