फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो घायल एक की मौत्

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंचकूला नेशनल हाईवे पर कालपी फ्लाई ओवर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मुलाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मुलाना पुलिस ने एक अन्य बाइक सवार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव गगनहेड़ी निवासी अमरजीत सिंह ने मुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार की शाम को वह बाइक पर अपने निजी काम से मुलाना से शहजादपुर जा रहा था। यमुनानगर से पंचकूला नेशनल हाईवे पर कालपी फ्लाई ओवर से नीचे उतरने के बाद पुलिया के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार ने उसके आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पुलिया से टकरा गई और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चालक कार लेकर फरार हो गया। उसने राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को एंबुलेंस से एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने घायल विपिन कुमार निवासी गांव सोमाटोल जिला मुजफ्फरनगर बिहार हाल किरायेदार छेदी न्यू टैगोर गार्डन, संजय साहनी निवासी गांव गोगराध जिला समस्तीपुर बिहार हाल किरायेदार दलीप साहनी टांगरी नदी महेश नगर का उपचार शुरू किया। वहीं धर्मेंद्र साहनी निवासी न्यू टैगोर गार्डन अंबाला छावनी को मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत के बाद मुलाना पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें