फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्त घायल, तीन दिन बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी प्लाजा के सामने कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दोस्त घायल हो गए। तीन दिन पूर्व की घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों में से एक को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भड़ोग के अनूप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मैक्स नोवा हेल्थ कंपनी, मंडोर में मजदूरी करता है। 30 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ बाइक पर अग्रसेन चौक आए थे। वापस लौटते समय बाइक अनूप बाइक चला रहा था। हिमांशु पीछे बैठा था। सिटी प्लाजा के सामने कार की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें लग गईं और बाइक टूट गई। 112 नंबर ईवीआर ने कार को चौक पर पकड़ा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट लगने के कारण हिमांशु को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया गया। कार कैथल का सुरेश चला रहा था।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें