फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सामान लेने निकले चचेरे भाई सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजंलपुर से धनौरा सामान लेने जा रहे दो चचेरे भाइयों को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें लगी हैं। जोकि बिंजलपुर गांव के रहने वाले हैं। जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने आरोपी कार चालक अजय वासी सादिकपुर सढ़ौरा के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलविन्द्र सिंह निवासी बिंजलपुर ने बताया कि उसके दो भतीजे अभय राणा व मंयक मोटरसाइकिल पर सवार होकर धनौरा से सामान लेने के लिए बुधवार शाम करीब आठ बजे घर से चले थे। दोनों के साथ अलग मोटरसाइकिल पर रामपाल भी चल रहा था। मोटरसाइकिल अभय चला रहा था। धनौरी बस स्टैंड के पास पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अभय व मयंक दोनों दूर गिरे। पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहे रामपाल ने उन्हें लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डाक्टरों ने 18 वर्षीय अभय को मृत करार दिया व मयंक को गंभीर हालत में दाखिल कर लिया। वहीं शव का पोस्ट मार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पौते की मौत की खबर सुनते ही दादा की तबीयत बिगड़ी
अभय की मौत की खबर जैसे ही उसके दादा को पता चली तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके चलते दादा रामपाल को परिजन बुधवार देर रात ही अंबाला सिविल अस्पताल ले गए व उपचार के बाद वीरवार दोपहर को घर लेकर आए। अभय घर का इकलौता चिराग था। जिसकी मौत की खबर से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें