नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो आरोपियों को चूरापोस्त और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता बताया कि शहजादपुर के क्षेत्र कक्कड़ माजरा से सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने निवासी गांव बठोनिया कलां थाना शंभू जिला पटियाला (पंजाब) देवेंद्र उर्फ गोल्डी को दो किलो 800 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ थाना शहजादपुर में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं एंटी नारकोटिक्स सेल अंबाला की टीम ने निवासी करनाल कॉलोनी थाना बराड़ा लियाकत अली उर्फ इशरार को छह ग्राम तीस मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बराड़ा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है।