फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में चिता के साथ खिलवाड़ करते दो गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्मशानघाट में चिता के साथ खिलवाड़ करते दो लोगों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा है। उन पर जादू टोने और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ के आरोप हैं। पंजोखरा थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। बुधवार कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

टुंडली के दिलेर सिंह के अनुसार वह बिजली फिटिंग का काम करता है। उसकी पत्नी जसविंदर कौर गांव की सरपंच है। मंगलवार शाम करीब चार बजे श्मशान घाट में देखा कि दो लोग जादू-टोना कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह, डॉ. ऋषिपाल, राजकुमार, ओम प्रकाश, चौकीदार बारू व अन्य के साथ मिलकर दो लोगों को काबू किया। उन्होंने वहां पर आग प्रज्वलित करने के अलावा धूप अगरबत्ती जला रखी थी। इसके अलावा तंत्र क्रिया के लिए चंदन की लकड़ी, चावल, प्तासे, लौंग, कपूर, माचिस व एक शराब रखी थी। उनके पास जीवित मुर्गा और दो जिंदा कबूतर थे। दोनों ने चिता के साथ छेड़खानी कर रखी है। चिता के चारों तरफ सिंदूर भी बिखेर रखा था। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम कैंट के बीसी बाजार निवासी अरुण कुमार और बिहार के जागेश्वर बताए। इन्होंने चिता के साथ खिलवाड़ कर धार्मिक भावनाएं भड़काई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें