फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के पीछे बने मकान से बेच रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ठेके के साथ पीछे बने कमरे से अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने में ठेकेदार सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि ठेकेदार राकेश कुमार खुराना की मिलीभगत से कैथल का अनिल कुमार और करनाल का बीनू कुमार अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं। इंस्पेक्टर रामकुमार और आबकारी विभाग के निरीक्षक विकास कुमार को सूचना दी गई थी। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने छापामारी की। पुलिस को देखकर दो युवकों ने भागने की कोशिश की। लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पूछने पर उन्होंने अपने नाम अनिल व बीनू बताए। कमरे से 36 पव्वे चार्ली माल्टा देसी, 24 बोतल, 24 हाफ, 8 बोतल अंग्रेजी, 4 पव्वे, 2 बोतल मेकडावेल, 4 अध्धे, 4 पव्वे, 7 बोतल इंपीरियल ब्लू, 4 अद्धे बरामद हुए। गत्ता पेटी से 11 हजार 220 रुपये मिले। आबकारी विभाग को सामान बेचने के साथ कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार मामले की तफ्तीश जारी है। फिलहाल ठेकेदार साहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें